जिलाधिकारी ने बाढ़ के मद्देनजर तहसील नौगढ़ के अन्तर्गत संगलदीप तथा बैरवानानकार का किया निरीक्षण

Oct 1, 2026 - 21:30
 0  10
जिलाधिकारी ने बाढ़ के मद्देनजर तहसील नौगढ़ के अन्तर्गत संगलदीप तथा बैरवानानकार का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर (संवाददाता)। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बाढ़ के मद्देनजर तहसील नौगढ़ के अन्तर्गत संगलदीप तथा बैरवानानकार का निरीक्षण किया।
 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से वार्ता कर स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि लगातार बंधों पर सतत् निगरानी रखे। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नौगढ़ को निर्देश दिया कि बारिश/बाढ़ से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगो में लंच पैकेट एवं राहत किट का वितरण कराने का भी निर्देश दिया। 

जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को आश्वस्त कराया कि जिला प्रशासन आप लोगो के साथ है। हर संभव मदद किया जायेगा। ग्रामों में बुजुर्ग, महिला/पुरूष, बीमार व्यक्तियों को चिन्हित कर ले। बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मेडिकल टीम गांवों में लोगो का जांच कर आवश्यक दवायें उपलब्ध कराये। 

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड सतीश कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow