तेज धूप व लू ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें प्रशासन ने जारी की विशेष एडवाइजरी

Apr 23, 2026 - 21:26
 0  2
तेज धूप व लू ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें प्रशासन ने जारी की विशेष एडवाइजरी

आजमगढ़, संवाददाता। गर्मी का मौसम अपने चरम पर पहुंच चुका है। सूर्य की तपिश ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही लू से बचाव के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें गर्मी से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। 

जनपद का 23 अप्रैल को तापमान अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरूवार को तापमान सुबह से तेज रहा तथा अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री तक चला गया, जिससे लोगों का बुरा हाल था। गर्मी व लू से बचने के लिए लोग अपने घरों से छाता लेकर निकलें, सूरज का तेवर तेज होने के कारण लोगों को धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। दिन जैसे-जैसे चढ़ता गया, वैसे-वैसे गर्मी बढ़ती गई। दोपहर में लोगों का अपने घर से निकलना दूभर हो गया, तपिश व लू के चलने से लोगों का चेहरा झुलस रहा था। लिहाजा लोग दोपहर में जरूरी काम से छाता लगाकर अपने घरों से निकलें। बच्चे भी अपने स्कूलों से छाते की छाया में आते नजर आए। शाम को सूरज छुप जाने से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 24 एवं 25 अप्रैल को 44.0 डिग्री से 45.0 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने की साथ लू चलने के आसार हैं।

एडवाइजरी में कहा गया है कि लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे। यह शरीर में पानी की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाने में मद्द करेगा। हल्के रंग के, पसीना सोखने वाले कपड़े पहनें। घूप में निकलते समय गमछा, चश्मा, छाता, टोपी और चप्पल का अवश्य उपयोग करें। यदि आप खुले में काम करते हैं, तो सिर, चेहरा और हाथ-पैरों को गीले कपडे़ से ढ़के और छाता का प्रयोग करें। यात्रा करते समय पीने का पानी अवश्य साथ रखें और गीले कपड़े को चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें।    शराब, चाय, काफी जैसे पेय पदार्थों से बचें, क्योकि ये शरीर को निर्जलित कर सकते हैं।

एडवाइजरी में निर्देश दिए गये हैं कि घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, चावल का पानी, नीबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें, जिससे शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके। यदि तबीयत ठीक न लगे, तो गर्मी से उत्पन्न होने विकारों को पहचानें और किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर तुरन्त चिकित्सीय परामर्श लें। गर्मी संग लू से बचने के लिए अपने घरों से छाता लेकर निकलें।

जिलाधिकारी ने आजमगढ़ की जनता से अपील किया है कि अगर आपके आस-पास कहीं भी इण्डिया मार्का हैण्डपम्प खराब पाये जाते है तो उसकी सूचना टोल फ्री न0-1077 पर दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow