मुबारकपुर विधानसभा के एमवपी0 इंटर कालेज में रोजगार मेले का हुआ आयोजन
आजमगढ़ (संवाददाता)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में विधानसभावार मेले के क्रम में मुबारकपुर विधानसभा के एम0पी0 इंटर कालेज में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मेले में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, हेल्थ सेक्टर,इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मार्केटिंग सेक्टर की 24 नामी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में प्रातः से ही युवाओं की काफी भीड़ रही। इस अवसर पर लगभग 1200 बेरोजगारों ने रोजगार मेले में पंजीकरण कराया, जिनमें 418 बेरोजगार अभ्यर्थियों का रोजगार हेतु चयन किया गया।
रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विक्रान्त सिंह (सदस्य विधान परिषद) के प्रतिनिधि अजय सिंह के द्वारा द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जनार्दन चौहान जिला मंत्री के द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारंभ करते हुए मेले का अवलोकन किया गया।
मेले में सहायक निदेशक राम मूर्ति, जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गोंड, अपर सांख्यिकीय अधिकारी एम आर प्रजापति, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, आरिफ खान, अनुदेशक अवधेश कुमार, मुबारकपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एहसान अहमद खान कालेज और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं इंटर कालेज के समस्त स्टाफ ने रोजगार मेले को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
What's Your Reaction?