ग्राम मुंडेरा में लीगल एड क्लीनिक का हुआ शुभारंभ

Apr 9, 2026 - 21:50
 0  16
ग्राम मुंडेरा में लीगल एड क्लीनिक का हुआ शुभारंभ

हमीरपुर, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव डॉ महेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पैरा लीगल वालंटियर गणेश सिंह द्वारा जनपद एवं तहसील के सुमेरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत मुंडेरा स्थित पंचायत भवन में लीगल एड क्लीनिक के शुभारंभ के अवसर पर ग्रामीणों को विधिक जागरूकता कार्यक्रम में विधिक सहायता के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। 

ग्रामीणों को उनके अधिकार कर्तव्यों की जानकारी भी दी गई। लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से गांव के कम आय वाले, जरूरत मंद लोगों, अनुसूचित जाति के लोगों, दिव्यांगों, महिलाओं, बुजुर्गों, मजदूरों, बच्चों, किशोरों आदि को जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। 

इस अवसर पर सरोज सिंह आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा फीता काटकर लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। ग्राम मुंडेरा में लीगल एड क्लीनिक के शुभारंभ के अवसर पर सचिव अमित तिवारी द्वारा शासकीय योजनाओं के बारे में लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

इस मौके पर महिलाएं एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। लीगल एड क्लीनिक का संचालन सचिव एवं पंचायत सहायक द्वारा किया जाएगा। ग्राम प्रधान अनिरुद्ध सिंह व्यक्तिगत व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow