मोरंग-बालू के खनन माफियाओं के आगे सरकारी अमला नतमस्तक

Mar 16, 2026 - 21:41
 0  5
मोरंग-बालू के खनन माफियाओं के आगे सरकारी अमला नतमस्तक

हमीरपुर, संवाददाता। जनपद के सरीला क्षेत्र में मोरंग-बालू के खनन माफियाओं के आगे सरकारी अमला नतमस्तक दिख रहा है। मोरंग खण्डों में भारी भरकम पोकलेन मशीनों से नदियों के बीच पानी की धारा से अवैध रास्ता बनाकर मोरंग निकली जा रही।

सरीला क्षेत्र के इछौरा जिटकरी के खण्ड संख्या 25/25 में नदी के बीच धारा में अवैध खनन भारी भरकम पोकलेन 25 मशीनों से किया जा रहा। खनन माफियों को किसी प्रकार डर या भय नहीं है। मोरंग मफिया 20 वर्षों से कारोबार कर रहे है। 9 मार्च को इसी खण्ड माफियों के यहां ईडी का छापा पड़ा था, जिसमंे सत्ताधारी दल के पूर्व विधायक परिवारिक व सपा के नेता भी शामिल हैं, जिनकी आय से अधिक मामले की जांच चल रही। 

अवैध खनन तथा ओवर लोड की शिकायतें व मीडिया में सरीला तहसील ग्राम इछौरा जिटकारी खण्ड संख्या 25/25 में अवैध खनन माफियाओं द्वारा किये जाने की खबरें प्रकाशित होने पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जांच टीम गठित की।

परिवहन, खनन तथा राजस्व विभाग संयुक्त्त टीम ने 13 व 14 मार्च को स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने 10 ओवर लोड वाहनांे को सीजकर 5 लाख का जुर्माना वसूल किया। पट्टाधारक प्रतिनिधि भी टीम के साथ मौजूद रहे। जल धारा में अवैध खनन पाया गया। इन माफियाओं के सामने शासन-प्रशासन बौना साबित हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow