मकर संक्रांति पर जगह-जगह हुई खिचड़ी का कार्यक्रम
हमीरपुर। कुरारा कस्बे की मेन बाजार सब्जी मंडी में मकर संक्रांति के अवसर पर नगर उधोग व्यापार मंडल द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिस पर लोगों को व राहगीरों को खिचड़ी खिलाई गई।
कस्बे के नगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में खिचड़ी के त्योहार पर नगर उधोग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी की अगुआई में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिस पर ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल के द्वारा लोगो को खिचड़ी का वितरण किया गया। राहगीरों को भी खिचड़ी बांटी गई।
इस मौके में नगर उधोग व्यापार मंडल के संरक्षक कैलास चौरसिया, छोटेलाल गुप्ता, महामंत्री रवि गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीबाबू शिवहरे सहित गुरु शर्मा, पंकज पालीवाल, सैलानी गुप्ता सहित व्यापार मंडल के दर्जनों लोगों ने प्रतिभाग किया।
What's Your Reaction?