डिजिटल साक्षरता व साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

Feb 14, 2026 - 20:16
 0  15
डिजिटल साक्षरता व साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

राठ (हमीरपुर)। ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में  “डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा” विषय पर एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल युग में सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना तथा साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के तेजी से विस्तार के इस दौर में प्रत्येक नागरिक को साइबर सुरक्षा के मूल नियमों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है।

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. रामसुभग सिंह ने साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग और डेटा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. आर. बी. शर्मा ने तकनीक के सकारात्मक उपयोग पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों व स्वयंसेवकों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और महाविद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें राठ तथा हमीरपुर क्षेत्र में “सुरक्षित डिजिटल समाज” का संदेश प्रसारित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow