राजस्थान के बीकानेर की छात्रा वसुंधरा सैन हत्याकाण्ड में सामाजिक संगठनों ने की कठोर कार्रवाई की मांग

Mar 1, 2026 - 20:00
 0  83
राजस्थान के बीकानेर की छात्रा वसुंधरा सैन हत्याकाण्ड में सामाजिक संगठनों ने की कठोर कार्रवाई की मांग

लखनऊ। राजस्थान के बीकानेर जिले ग्राम रणजीतपुरा में 21 फरवरी को 8वीं कक्षा की छात्रा परीक्षा देने गई 13 वर्षीय कुमारी वसुंधरा सैन के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या की घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश की राजधानी के राष्ट्रीय नन्द समाज, सविता समाज युवा संस्थान, सविता महासभा लखनऊ इकाई तथा महापद्म नन्द वंशीय प्रेरणा स्रोत समिति जैसे सामाजिक संगठनों ने जी0पी0ओ0 स्थित गांधी प्रतिमा तक कैण्डिल मार्च निकालकर कड़ी निन्दा व्यक्त की है।

सामाजिक संगठनों ने राजस्थान सरकार से अत्यन्त घृणित एवं अमानवीय कृत्य करने वाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करते हुए कठोरतम कार्यवाही तथा पीड़िता के परिवार को समुचित सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

कैण्डिल मार्च में राष्ट्रीय नंद समाज के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद प्रसाद (सीए), प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, संगठन महामंत्री मृदुल कुमार नंदवंशी, सविता समाज युवा संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल वर्मा, सभापति शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, महासचिव विजय वर्मा उर्फ मोनू, सचिव लालजी नन्दवंशी तथा राम सुमिरन, संगठन मंत्री कौशल किशोर, महामंत्री शिव कुमार शर्मा, संयुक्त मंत्री शिव नारायण, मंत्री कमलेश चन्द्र तथा प्रचार मंत्री परविन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा तथा बृजेन्द्र कुमार शर्मा, जिला संगठन मंत्री रामदेव शर्मा, सविता महासभा के कैप्टन दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सुधीर कुमार तथा ज्वाला प्रसाद, महापद्म नन्द वंशीय प्रेरणा स्रोत समिति के उपाध्यक्ष राम गोपाल नंद तथा सचिव सतीश नन्दवंशी, क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र ओबीसी मोर्चा भाजपा संजय गुप्ता, युवा परिवार मोहनलालगंज से भगौती प्रसाद, ओंकार शर्मा, सत्यम कुमार, दुर्गेश कुमार, राजकुमार शर्मा, हिमांशु शर्मा, अभिषेक ठाकुर, अंकुर शर्मा, हरिओम सैनी तथा अतुल कुमार शामिल हुये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow