मिशन शक्ति के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक

Oct 25, 2025 - 20:17
 0  33
मिशन शक्ति के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक

मऊ। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ श्वेता त्रिपाठी के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा विकास खंड कोपागंज के अन्तर्गत शहरोज तथा डाडी चट्टी ग्रामसभा मे जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर चर्चा करते हुये महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन,मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। 

साथ ही सभी हेल्प लाइन नंबर जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow