दिव्यांगजनों के लाभार्थ आयोजित हुआ रोज़गार मेला

Feb 13, 2026 - 19:36
 0  17
दिव्यांगजनों के लाभार्थ आयोजित हुआ रोज़गार मेला

बहराइच। जिला उद्योग केन्द्र, जिला सेवायोजन कार्यालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं कौशल विकास मिशन बहराइच के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहराइच में दिव्यांगजन के लाभार्थ रोज़गार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियो द्वारा प्रतिभाग करते हुए आठ दिव्यांगजनो को कम्पनियों के द्वारा जॉब ऑफर लेटर वितरित किया गया साथ ही छः दिव्यांगजनों का मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में पंजीकरण कराकर स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया गया। रोज़गार मेले में आये हुए दिव्यांगजनो को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई स्मृति शर्मा ने मेला आयोजन में सहयोग करने वाले विभागों का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि निरन्तर अन्तराल में शिक्षण संस्थान द्वारा ऐसे आयोजनों के माध्यम से दिव्यांगजनों को सेवायोजित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जायेगा। 

इस अवसर पर कार्यदेशक अनुसूईया, जिला प्रबन्धक रवि पाठक, डी.पी.एम. भानु प्रताप, अनुदेशक अर्पित मौर्य, राहुल बाजपेयी व निंरजन लाल सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow