जनपद भूमिधर किसानों को फार्मर आई. डी० के बिना नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Jan 3, 2026 - 19:23
 0  31
जनपद भूमिधर किसानों को फार्मर आई. डी० के बिना नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

मऊ। जनपद के समस्त भूमिधर किसानों को फार्मर आई. डी० के बिना नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ तथा आगामी पी.एम. किसान किस्त के लाभ से हो जायेंगे वंचित। फार्मर रजिस्ट्री तैयार किये जाने हेतु जनवरी 2026 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत पर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ पर कृषि विभाग/पंचायत विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों की तैनाती की गयी है। अतः जनपद के समस्त किसान तत्काल अपने-अपने ग्राम पंचायत भवन पर पहुँच कर अपनी फार्मर आई.डी. तैयार कराना सुनिश्चित करायें। 

इसके अतिरिक्त किसान ‘फार्मर रजिस्ट्री यूपी’ एप पर स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकता है या किसान भाई आधार कार्ड, समस्त खतौनी एवं आधार से पंजीकृत मोबाइल नम्बर के साथ अपने किसी भी नजदीकी जन सेवा केन्द्र पर जाकर वेब पोर्टल - https://upfr.agristack.gov.in पर अपनी फार्मर आई.डी. बनवा सकता है, जिसे राजस्व विभाग के लेखपाल द्वारा एप्रूव किया जायेगा। उक्त फार्मर रजिस्ट्री कराने के उपरान्त कृषकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं/पी.एम.किसान/न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों के विपणन के लाभहेतु फार्मर आई.डी. का प्रयोग कर लाभ लिया जा सकता है। फार्मर रजिस्ट्री से सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित प्राप्त होगा तथा बार-बार अभिलेख उपलब्ध कराने से मुक्ति मिलेगी। 

अधिक जनाकारी के लिये अपने निकतम राजकीय कृषि बीज गोदाम या कृषि विभाग के कार्यालय से सम्पर्क करें। आयोजित कैम्पों का आकस्मिक निरीक्षण, जनपदीय अधिकारियों के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी द्वारा भी किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow