सपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
हमीरपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय हमीरपुर में जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में मौदहा ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों से आए तमाम साथियों ने समाजवादी विचारधारा से प्रेरित होकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने सभी नए साथियों का माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर उनका हार्दिक स्वागत किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेगा। समाजवादी पार्टी सदैव सामाजिक न्याय, समानता और विकास की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध रही है। नए साथियों के जुड़ने से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश की जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी नीतियों पर विश्वास जता रही है। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय दिलाने के संकल्प के साथ कार्य करें।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पदाधिकारी वरिष्ठ सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने नए साथियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में हरनारायण निषाद जिला उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश सोनकर वारसी प्रदेश सचिव, युगांक मिश्रा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद, राघवेन्द्र यादव लकी नगर अध्यक्ष/जिला मीडिया प्रभारी आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?