पिटाई से युवक की जान गई, दो वांछित अभियुक्त आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार
हमीरपुर। राठ मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें कि नगर के सिकंदरपुर मोहल्ला में 31 दिसंबर की शाम मारपीट में घायल हुए रमजान (30) की बीते शुक्रवार को ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पिता शमीम का आरोप था कि जोगियाना मोहल्ला निवासी मुख्तार के कहने पर सिकंदरपुरा के कृष्ण कुमार, निर्णय राजपूत, शिवम एवं प्रदीप ने लाठी डंडों व लोहे की राड से बेटे के साथ मारपीट की। सर में गंभीर चोट आने से बेटे की मौत हुई है।
परिजनों ने पुलिस की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इसके बाद पांच थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी की मौजूदगी में बीते शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार किया गया था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पांच के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना राठ पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 03/26 धारा 103(1)/61(2)/115(2)/352/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण कृष्ण कुमार उर्फ के.के पुत्र अखयराज व प्रदीप तिवारी उर्फ प्रदीप पंडित पुत्र अश्वनी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया। अन्य की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?