बंदीगणों को मौलिक अधिकारों व विधिक नायिक प्रक्रिया के बारे में किया गया जागरूक

Jan 11, 2026 - 19:59
 0  12
बंदीगणों को मौलिक अधिकारों व विधिक नायिक प्रक्रिया के बारे में किया गया जागरूक

हमीरपुर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में जिला कारागार हमीरपुर में बंदीगण के अधिकारों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक मानवीय, पारदर्शी तथा न्यायोचित बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला कारागार, हमीरपुर में एक महत्वपूर्ण विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता, उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने की। 

मौलिक अधिकारों का मुख्य उद्देश्य कारागार में बन्दीगण को उनके मौलिक अधिकारों, विधिक सहायता की प्रक्रियाओं तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह आयोजन किया गया, जिसमें बंदीगणों को उनके अधिकारों जैसे पैरोल, फर्लाे, विधिक सहायता, चिकित्सा सुविधाएं, परिवार से संपर्क तथा पुनर्वास संबंधी जानकारी प्रदान की गई। 

न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि कारागार सुधार केवल भौतिक सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि बंदीगण को उनके विधिक अधिकारों का पूर्ण ज्ञान प्रदान करना भी उतना ही आवश्यक है। 

कार्यक्रम का संचालन सचिव, महेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा किया गया। जनपद न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण, जिला कारागार के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow