इलेक्ट्रो होम्योपैथी के आविष्कारक डॉ0 मैटी का 217वां जन्मोत्सव मनाया गया धूमधाम से

Jan 11, 2026 - 19:58
 0  20
इलेक्ट्रो होम्योपैथी के आविष्कारक डॉ0 मैटी का 217वां जन्मोत्सव मनाया गया धूमधाम से

हमीरपुर। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के आविष्कारक डॉ0 काउंट सीजर मैटी का 215वां जन्म दिन जिला प्रभारी ईएच गणेश सिंह की अध्यक्षता में कानपुर से आये एसटीसी विवेक दीक्षित एवं सुनील वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं केक काटकर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक धर्मार्थ चिकित्सालय पटकाना हमीरपुर में धूमधाम से मनाया गया। 

कार्यक्रम में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बुन्देलखण्ड प्रभारी ई.एच. डॉ0 नरेन्द्र भूषण निगम ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी की चिकित्सा व इलेक्ट्रो होम्योपैथी की औषधियों द्वारा जनमानस को लगातार 33 वर्षों से पटकाना में स्थित इलेक्ट्रो होम्योपैथी धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क दी जा रही है। जहां पर दूरदराज़ से असाध्य रोगी आकर अपना इलाज करवा रहे हैं और उनको शत प्रतिशत सफलता मिल रही है। 

इसी क्रम में डॉ निगम ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। चिकित्सक अपने कर्तव्य पर डटे रहें। धर्मार्थ चिकित्सालय की चिकित्सक डॉ. मानसी पटेल व सहायक चिकित्सक डॉ. स्वाती खरे ने बताया कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी धर्मार्थ चिकित्सालय में सबसे ज्यादा पी.सी.ओ.डी. व बच्चेदानी में गांठ एवं रक्त अल्पता से पीड़ित महिलाएं व बीस से पचीस वर्ष की युवतियां इलाज हेतु प्रतिदिन आया करती हैं। ये बीमारियां आजकल के खान-पान से व रसायनों के प्रयोग से बढ़ रही हैं।

जिला इलेक्ट्रो होम्योपैथी प्रभारी डॉ गणेश सिंह विद्यार्थी ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी भारत सरकार व उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा अनुभाग-6 के आदेशों के अनुरूप कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है। उत्तर  प्रदेश में शासन द्वारा अधिकृत संस्था बोर्ड आफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन उत्तर प्रदेश लखनऊ ही है, जिसके द्वारा पंजीकृत चिकित्सक इलेक्ट्रो होम्योपैथी की औषधियों द्वारा चिकित्सा करने के लिए अधिकृत हैं। अमौली से आये हुए ईएच डॉ देवानंद सागर ने कहा कि हम गांव-गांव में जाकर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करते हैं व लोगों को इलेक्ट्रो होम्योपैथी की चिकित्सा द्वारा रोग मुक्त करते हैं तथा जागरूकता पैदा करते हैं।

 कार्यक्रम में डॉ मानसी, डॉ सुनीता सागर, वरिष्ठ कानूनी सलाहकार अंकुर निगम एडवोकेट, डॉ अरुण त्रिपाठी, डॉ भूपेंद्र, डॉ पुन्ना लाल साहू, डॉ नईम कुरैशी, डॉ दुर्गेश, डॉ स्वाती खरे, डॉ रंजना, डॉ रजनीश खरे, डॉ चन्द्रभूषण, डॉ नम्रता, अंश निगम, डॉ कंचन गुता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow