महाकाल पालकी यात्रा एवं बारह वफात जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अपर अधीक्षक ने की बैठक

Aug 23, 2026 - 21:12
 0  9
महाकाल पालकी यात्रा एवं बारह वफात जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अपर अधीक्षक ने की बैठक

हमीरपुर, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक 24 अगस्त को प्रस्तावित महाकाल पालकी यात्रा एवं 26 अगस्त को प्रस्तावित बारहवफात जुलूस के दृष्टिगत कस्बा मौदहा के संभ्रांत नागरिकों एवं आयोजक कमेटियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दोनों आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के संबंध में आयोजकों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग, समय एवं नियमों का पालन करने की अपील की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। 

बैठक में क्षेत्राधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक थाना मौदहा सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow