आस्था और विश्वास के साथ साई परिक्रमा महोत्सव हुआ शुरू

Jan 22, 2026 - 20:14
 0  14
आस्था और विश्वास के साथ साई परिक्रमा महोत्सव हुआ शुरू

अलीगढ़। उत्तर भारत के मिनी शिरडी धाम के नाम से प्रसिद्ध सिद्धपीठ मंदिर श्री साई नवदुर्गा मंदिर पर 21 वें तीन दिवसीय साई परिक्रमा महोत्सव का गुरूवार को शुभारंभ हो गया।

प्रातः बेला में साई परिक्रमा महोत्सव के पहले दिन गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद बाबा के 108 नामावली का विधि विधान पूर्वक पाठ के अलावा सर्व समाज के कल्याण की प्रार्थना आचार्यों द्वारा ईश्वर से की गई।

यह जानकारी देते हुए मंदिर समिति के संस्थापक अध्यक्ष धर्मप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि भक्तों की मनों कामना पूर्ण करने बाली यह परिक्रमा बसंत पंचमी के अवसर पर भव्यता पूर्वक आयोजित की जाती रही है। इस बार यह 21वां आयोजन है, जिसमें महिला-पुरूष भक्तों की सुविधा के लिए निःशुल्क चाय, मेडीकल कैंप, विश्राम कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य की गई हैं।

प्रवक्ता पंकज धीरज ने बताया कि भव्य फूल बंगले और रंगीन रोशनी से सजे और बाबा के भजनों से गुंजायमान मंदिर प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में आ रहे सभी महिला पुरुष भक्तों और बच्चों का आस्था और विश्वास देखने लायक है। परिक्रमा निरंतर 24 जनवरी शनिवार की मध्य रात्रि तक जारी रहेगी।

साई परिक्रमा के प्रथम दिन व्यवस्थाओं में मंदिर समिति के प्रदीप अग्रवाल, रविप्रकाश अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, राजा राजानी, विष्णु कुमार बंटी, रोहित कोचर, संदीप सागर, अशोक भंबानी, राकेश बतरा, हरपाल अरोरा, रमन गोयल, विनायक अग्रवाल, साहिल मित्तल, विदित अग्रवाल आदि जुटे रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow