संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं
हमीरपुर। जिले के तहसील सरीला में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया।
उन्होंने जमीनी विवादों को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देश दिये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सरीला, क्षेत्राधिकारी सरीला व अन्य सम्बन्धित अधिकारी वी कर्मचारी मौजूद रहें ।
What's Your Reaction?