सावित्री बाई फुले दलितोत्थान की नायिका थी - डॉ0 भवानीदीन

Jan 3, 2026 - 19:56
 0  11
सावित्री बाई फुले दलितोत्थान की नायिका थी - डॉ0 भवानीदीन

हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत संस्था के अध्यक्ष डा0 भवानीदीन ने सावित्री बाई फुले की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। 

उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले दलितोत्थान की नायिका की नायिका थीं। इनका पुणे के सतारा जिले के नयागांव में 03 जनवरी 1831 को खन्दोजी नेवसे और लक्ष्मीबाई के घर जन्म हुआ था। इनका दस वर्ष की उम्र में महान समाजसेवी ज्योतिबा राव फुले के साथ विवाह हो गया था, ये भारत की पहली महिला शिक्षक थी।

उन्होंने बताया कि सावित्री बाई फुले ने दलित, वंचित और कमजोर वर्ग के लिए बहुत काम किया। शिक्षा के क्षेत्र इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है, ये जब पढ़ाने निकलती थी तो इन पर दूषित और गंदे पदार्थ डाले जाते थे, किन्तु ये फिर भी डरती नहीं थी। इन्होंने लगभग 15 विद्यालय खोले, सत्य शोधक समाज की स्थापना की। समाज सेवा करते हुए 10 मार्च 1897 को इनका निधन हो गया था।

कार्यक्रम में सिद्धा, प्रेम, प्रिन्स, सागर, रामनारायन सोनकर, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, महावीर जेई, रिचा, पंकज सिंह, सतेन्द्र और राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow