समाजवादी कार्यालय में क्रांतिकारी शिक्षाविद सावित्री बाई फुले जी की मनाई गई जयंती
हमीरपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्रांतिकारी शिक्षाविद सावित्री बाई फुले जी की जयंती मनाई गई।
सावित्री बाई फुले पहली महिला शिक्षिका, समाज सुधारक तथा कवयित्री थीं। इन्होंने महिलाओं, पिछड़ों एवं दलितों की शिक्षा एवं उत्थान के लिए बहुत काम किए। समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने की पक्षधर थी। उन्होंने बाल विवाह तथा सती प्रथा जैसी कुरीतियों का घोर विरोध किया था।
इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमेरपुर शुभकरण सिंह परिहार ने सावित्री बाई फुले जी के जीवन पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। अन्य वक्ताओं द्वारा भी फुले जी की जीवनी पर चर्चा की गई।
मुख्य रूप से इस मौके पर माया माया वाल्मीकि प्रदेश सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन, हर नारायण निषाद जिला उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश सोनकर वारसी प्रदेश सचिव, लालता सिंह खंगार जिलाध्यक्ष मजदूर सभा, राघवेन्द्र यादव लकी नगर अध्यक्ष/जिला मीडिया प्रभारी, वर्षा नामदेव नगर अध्यक्ष महिला सभा, जगमोहन यादव, मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, सलीम मोहम्मद जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, रामदास सविता किसान नेता, प्रशांत सिंह, अजय प्रताप सिंह सहित समाजवादी पार्टी के साथी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?