महान समाज सुधारक एवं नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले जी की जयंती प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई

Jan 3, 2026 - 19:26
 0  21
महान समाज सुधारक एवं नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले जी की जयंती प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई

लखनऊ। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक एवं नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले जी की जयंती शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी ने उस दौर में शिक्षा की अलख जगाई, जब महिलाओं और दलितों को पढ़ने से वंचित रखा जाता था। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और लैंगिक असमानता के विरुद्ध संघर्ष करते हुए शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बनाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनीस अंसारी, शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ0 अमित राय एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने सावित्रीबाई फुले जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow