प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मृतक अतुल कुमार जैन के परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना
लखनऊ। राजधानी में विगत दो दिनों पूर्व जानकीपुरम गार्डेन निवासी अतुल कुमार जैन जो सुबह अपने घर से आवश्यक कार्य के लिए निकले थे रास्ते में उनके साथ बदामाशों द्वारा चैन स्नैचिंग की गई। उनके पीछा करते समय बदमाशों द्वारा उनकी स्कूटी पर लात मारी गई जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर पीकअप से टकरा गई और अतुल कुमार जैन की मौत हो गई है। घटना के संज्ञान में आने पर सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय मृतक अतुल कुमार जैन के आवास पहुंचे और पीड़ित परिजनों से संवेदना व्यक्त की तथा घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
घटना पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश में अपराध, लूट, डकैती, हत्या, रेप जैसी घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर नियंत्रण करने में पूरी तरह से फेल हो गई है। प्रदेश में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से स्पष्ट हो गया है कि अपराधियों के मन से कानून का भय खत्म हो चुका है। पुलिस प्रशासन और सरकार की लापरवाही के चलते प्रदेश में आम नागरिकों की जान खतरे में पड़ गई है। हालात यह हो गए कि प्रदेश की जनता में असुरक्षा की भावना और भय व्याप्त हो गया है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर डॉ0 अमित कुमार राय, राजेश जायसवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
What's Your Reaction?