एच.आर.ए. इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, जिले में भी बनाया स्थान

Apr 23, 2026 - 22:05
 0  3
एच.आर.ए. इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, जिले में भी बनाया स्थान

उतरौला (बलरामपुर), संवाददाता। एच.आर.ए. इंटर कॉलेज, उतरौला के छात्रों ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों वर्गों में विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

हाईस्कूल वर्ग में इस बार छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। अरीका वसीम ने 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा बुशरा खान (89.83 प्रतिशत), शिखा सोनी (87.5 प्रतिशत), तरन्नुम बानो (87.16 प्रतिशत) और नायला वसीम (86.6 प्रतिशत) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं मोहम्मद हमजा अंसारी, दीपक सोनी, नितेश गुप्ता, मोहम्मद ग़ौसुलवारा, आकाश वर्मा, सना फातिमा और दिव्या यादव ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इंटरमीडिएट वर्ग में भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद रेहान ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय बना। वहीं तबस्सुम बानो ने 87.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दसवां स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

अन्य सफल छात्रों में विवेक चौधरी (86.2 प्रतिशत), आवेश श्रीवास्तव (85.2 प्रतिशत), तबस्सुम बानो (84.6 प्रतिशत), आयुष यादव (84.2 प्रतिशत), फलक खान (83.6 प्रतिशत), सुरेन्द्र कुमार (83.6 प्रतिशत), कामरान अहमद (83.4 प्रतिशत), निखिल सिंह (83.4 प्रतिशत), प्रियंशी (83.2 प्रतिशत) और अरबाज खान (82.6 प्रतिशत) शामिल रहे।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। विद्यालय प्रबंधक अंसार खान एवं प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर व माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अंसार खान ने कहा कि “यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारा प्रयास है कि आगे भी बच्चों को बेहतर शिक्षा और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे उच्च स्तर पर भी सफलता प्राप्त करें।”

वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि“हमारे विद्यार्थियों ने जिस लगन और परिश्रम के साथ तैयारी की, उसी का परिणाम आज सामने है। यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। भविष्य में भी हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से और बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध हो रही है और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा दे रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow