विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायत प्रधानों को किया गया सम्मानित
हमीरपुर, संवाददाता। विश्व क्षय रोग दिवस पर विकास भवन सभागार कुछेछा में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में टी०बी० मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति-पत्र एवं महात्मा गांधी जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्वलन कर किया। जनपद के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों से माह दिसम्बर 2026 तक जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों को टी०बी० मुक्त बनाये जाने हेतु अपील की गयी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० गीतम सिंह ने क्षय रोगियों को उचित पोषण आहार एवं समय से दवाइयाँ लेने की अपील की। उन्होंने क्षय रोग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये कार्यक्रम में आये अधिकारियों से क्षय रोगियों को समय से पोषण सामग्री वितरण किये जाने की अपील की।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा० बी०पी० सिंह ने क्षय रोग के बारे में जानकारी देते हुये रोगियों को समय से दवा लेने तथा इलाज पूर्ण करने हेतु जनमानस को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल यादव द्वारा किया गया।
What's Your Reaction?