ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

Dec 6, 2024 - 16:34
 0  107
ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत ने शुक्रवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। 

उन्होंने गोदामों में रखी बीयू/सीयू तथा वीवीपैट के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी देखा तथा गोदाम में लगी सिक्योरिटी को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए। 

इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में आज वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी व निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow