80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

Aug 15, 2026 - 19:05
 0  8
80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

अमेठी, संवाददाता। 80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में हर्षाेल्लास एवं पूर्ण गरिमामयी तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण के साथ ही विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को याद किया गया।

जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में राज्य मंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग मयंकेश्वर शरण सिंह तथा कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संजय चौहान ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत झंडा अभिवादन के साथ ही भावपूर्ण राष्ट्रगान का गायन किया गया, वही झंडा रोहण से पूर्व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जन सामान्य को शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर डीपीआरसी गौरीगंज में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बेसिक/माध्यमिक शिक्षा विभाग की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों क्रमशः चंद्रभान यादव, शिवकुमार पांडे, हनुमान प्रसाद मिश्रा, पुरुषोत्तम गिरि व सुरेंद्र कुमार मिश्रा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 18 विद्युत सखियों को थर्मल प्रिंटर वितरित किया।

राज्य मंत्री ने कहा कि आज 15 अगस्त को हम सब लोग स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं भारत को आजादी दिलाने में बहुत सारे लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी, उसके बाद हमें यह आजादी मिली है। आज का दिन आजादी दिलाने में शहीद हुए लोगों को नमन करने का दिन है, उन्हें याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी बच्चों द्वारा बहुत अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इसके लिए उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं जिनका लाभ हर जरूरतमंद व पात्र व्यक्ति को दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं  देते हुए कहा कि यह आजादी हमें कितनी मुश्किल से मिली है इसे संजोकर रखें अपने कार्य क्षेत्र में हमें एहसास होना चाहिए कि हम आजाद भारत के अंदर कार्य कर रहे हैं और हम अपने कार्य के माध्यम से इंसाफ करें, कोई भी ऐसा कृत्य ना करें जिससे किसी को पीड़ा हो। उन्होंने कहा कि हम जिस भी पद पर बैठे हैं उसे पर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश सिंह ने किया। 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमृता सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सात्विक श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, डीपीआरओ मनोज त्यागी, बीएसए संजय तिवारी, डीआईओएस डॉ राजेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं जन सामान्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow