जनपद के 25 अनुदेशको को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र

Sep 7, 2025 - 19:46
 0  56
जनपद के 25 अनुदेशको को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र

सिद्धार्थनगर। उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता विकास विभाग द्वारा 1510 अनुदेशको को नियुक्ति पत्र वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ से किया गया। 

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अम्बेडकर सभागार में जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान एवं जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 व लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान को बुके देकर स्वागत किया गया। आई0टी0आई0 की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।  

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत उ0प्र0 के 1510 अनुदेशको को नियुक्ति पत्र दिया गया है। नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बहुत बहुत बधाई। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार पारदर्शी प्रक्रिया से भर्ती किया जा रहा है। मेहनत करने वाले छात्रों को नियुक्ति मिल रही है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। चयनित सभी अभ्यर्थियेां को शुभकामनाएं दिया। 

जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी लोग शासन के निर्देशानुसार कार्य करें। आज प्रदेश के 1510 अनुदेशको को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। जनपद सिद्धार्थनगर के 25 अनुदेशको को नियुक्ति पत्र दिया गया है। आप लोग अपने दायित्वों को निर्वहन करे तथा लोगो को प्रशिक्षण देकर दें जिससे उन्हें भी रोजगार मिले, जिससे हमारा जनपद पिछड़े जनपद की श्रेणी से निकलकर अग्रणी जनपद बने। उन्होंने चयनित सभी अभ्यर्थियेां को बधाई और शुभकामनाएं दी।
जनपद के 25 नवनियुक्त अनुदेशको को जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान एवं जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow