जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की बैठक
हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में नगर निकायों के कार्य कराये जाने हेतु प्रस्तावों के सम्बन्ध में बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने नगर निकायों के प्रस्तावों को देखा। उन्होंने कहा कि निकायों में सड़क व जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाये। जल भराव वाले मोहल्ले के मार्गाे पर सीसी रोड बनवायी जाये। नगर पालिकाओं में प्रत्येक वार्ड में 2 हत्थू ठेलों की खरीद की जाये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, निकायों के चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?