बैठक में हुई ट्रांसजेन्डरों की समस्याओं पर चर्चा

Jul 22, 2025 - 19:40
 0  15
बैठक में हुई ट्रांसजेन्डरों की समस्याओं पर चर्चा

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में ट्रांसजेन्डर व्यक्तियों के मुद्दों व समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में बैठक हुई। 

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ट्रांसजेन्डर व्यतियों के आधार कार्ड बनाये जाएं। 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों की सूची बनवायी जाये। पात्र ट्रांसजेन्डरों के राशन कार्ड बनवाये जाएं। विधिक रूप से गोद लिए बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित कराया जाये। 

उन्होंने कहा कि ट्रांसजेन्डर व्यतियों को रोजगारपरक योजनाओं से जोड़ा जाये। जिन लोगों के पास भूमि होने के बाद भी आवास नहीं है उनकी सूची तैयार की जाये। जिनके घरों में पेयजल व शौचालय की उपलब्धता नहीं है, उनकी पृथक से सूची तैयार की जाये। उन्होंने ट्रांसजेन्डर लोगों के प्रतिनिधियों से स्वयं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने का आग्रह किया। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, सम्बंधित अधिकारी व ट्रांसजेन्डर समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow