जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय विशुनपुुर का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के साथ प्राथमिक विद्यालय विशुनपुुर विकास खण्ड बर्डपुर का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक व विद्यालय के अन्य सहायक अध्यापकों से बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रधानाध्यापक आराधना चौधरी ने बताया कि विद्यालय में कुल 58 बच्चें पंजीकृत है। इस विद्यालय के अन्तर्गत एक ही मजरा है। विद्यालय में सभी बच्चें, स्वेटर, जूता-मोजा एवं ड्रेस में पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा निपुण तालिका, शिक्षक डायरी आदि को देखा गया।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि 19 इंडीकेटर के सापेक्ष विद्यालय में सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाये। विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक पायी गयी। इसके अलावा मिड-डे मील में मीनू के अनुसार बन रहे भोजन को जिलाधिकारी द्वारा खाकर चेक किया गया जो मानक के अनुरूप पाया गया। रसोईया ड्रेस में थी।
निरीक्षण के समय खण्ड शिक्षा अधिकारी बर्डपुर, सहायक अध्यापक सुनीता चौधरी, निशा अन्जुम सभी उपस्थित थी।
What's Your Reaction?






