जिलाधिकारी को छात्राओं ने बांधी राखी
सिद्धार्थनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को जिलाधिकारी कक्ष में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने राखी बांधी।
इस अवसर पर माई छोटा स्कूल, सेन्ट जेवियर्स इन्टर कालेज एवं शमराइस स्कूल की छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार को राखी बांधी गयी। जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार देकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।
What's Your Reaction?