तहसील डुमरियागंज़ में आयोजित हुआ तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम

Aug 2, 2025 - 20:42
 0  32
तहसील डुमरियागंज़ में आयोजित हुआ तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम

सिद्धार्थनगर। शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। तहसील डुमरियागंज़ में जिलाधिकारी डा0 राजागपति आर0 की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।  

तहसील डुमरियागंज़ में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी उपजिलाधिकारी डुमरियागंज राजेश कुमार तथा पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा किया गया।  

जिलाधिकारी ने तहसील समाधान दिवस में पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिया कि भूमि से संबधित विवाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण कराये।  

उन्होंने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस डुमरियागंज़़ में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाये।

जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना ले। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।  

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 86 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-66, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-03, विकास-07, अन्य-10 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी ने राजस्व के 05 प्रार्थना-पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्देिशत किया गया।  

इस अवसर पर डीएफओ पुष्प कुमार के0, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, डीएसओ देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला पंचायज राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार डुमरियागंज, तहसील डुमरियागंज क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow