तहसील मुसाफिरखाना में रिश्वतखोरी पर सख्ती, पम्प्लेट से जागरूकता का संदेश

Jan 30, 2025 - 17:03
 0  15
तहसील मुसाफिरखाना में रिश्वतखोरी पर सख्ती, पम्प्लेट से जागरूकता का संदेश

अमेठी। तहसील मुसाफिरखाना प्रशासन ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। तहसील परिसर में लगाए गए एक पम्प्लेट के माध्यम से नागरिकों को संदेश दिया गया है कि यदि किसी भी कार्य के लिए रिश्वत मांगी जाती है, तो इसकी शिकायत तुरंत उच्च अधिकारियों से करें। इसके लिए तहसीलदार राहुल सिंह (मोबाइल-9452859838) और उपजिलाधिकारी पंकज कुमार (मोबाइल-9454416182) के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना भय के सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सके।

प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त करना है। उपजिलाधिकारी पंकज कुमार ने स्पष्ट किया कि तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। तहसीलदार राहुल सिंह ने भी नागरिकों से अपील की है कि वे बिना किसी दबाव के अपने कार्यों के लिए आएं और यदि किसी प्रकार की अवैध मांग की जाती है, तो तत्काल इसकी सूचना दें।

इस कदम से तहसील परिसर में सकारात्मक चर्चा हो रही है। लोग इसे प्रशासन की सराहनीय पहल मान रहे हैं, जिससे आम नागरिकों का सरकारी तंत्र में विश्वास बढ़ेगा। यह अभियान न केवल तहसील मुसाफिरखाना बल्कि पूरे जिले में प्रशासन की भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अब देखना होगा कि इस सख्ती के बाद भ्रष्टाचार पर कितना अंकुश लगता है और जनता को कितनी राहत मिलती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow