ट्रक की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, ई रिक्शा भी चपेट में
मौदहा (हमीरपुर), संवाददाता। नेशनल हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर सडक किनारे गडढे में जाकर पलट गया। वहीं ट्रैक्टर की चपेट में ई रिक्शा भी आ गया। घटना में एक महिला सहित चार लोगों को चोंटें आईं हैं।
गुरुवार तड़के नेशनल हाईवे 34 पर राठ तिराहे के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर दूर जाकर गहरे गड्ढे में पलट गया। वहीं ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक ई रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें राठ तिराहा निवासी नूरजहाँ (40) पत्नी निजाम, कुम्हरौडा निवासी तेज प्रकाश (28) पुत्र छोटेलाल प्रजापति और ट्रैक्टर चालक देवेन्द्र कुमार (30) गया प्रसाद और सहयोगी रवि (28) आदित्य सिंह निवासीगण गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से नूरजहाँ और एक अन्य गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेजे गए हैं।
What's Your Reaction?