राजधानी दिल्ली में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
नई दिल्ली। शिक्षा एक ऐसा साधन है जो व्यक्ति को न केवल ज्ञान प्रदान करती है बल्कि उसे नैतिक, सामाजिक और बौद्धिक रूप से भी सक्षम बनाती है। यह उद्गार प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ऑल इंडिया एमसीईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर अवधराज शर्मा ने व्यक्त किये।
उपस्थित जन को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि आज के समय में शिक्षा का बहुत महत्व है। यह ज्ञान, कौशल और समझ प्रदान करती है जो व्यक्ति को बेहतर जीवन जीने, सफल कैरियर बनाने और समाज में सकारात्मक योगदान करने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि यह न केवल व्यक्ति को सशक्त बनाती है बल्कि उसे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक भी करती है।
प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन फेडरेशन ऑफ जननायक कर्पूरी ठाकुर ऑफिशियल एंड प्रोफेशनल के बैनर तले दिल्ली के हरीनगर घंटाघर स्थित नारायणी धाम पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल रहे। अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में जी0एस0 राजौरिया मेम्बर नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड, श्याम प्रताप सिंह स्पेशल ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट, लक्ष्मण ठाकुर पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नर, संत कैप्टन जी0आर0 बिलखा रिटायर्ड एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट, प्रोफेसर डॉ0 उपदेश वर्मा, अवध नारायण पत्रकार, हरद्वारी लाल राष्ट्रीय अपर महासचिव ऑल इंडिया एमसीईए, राजवीर सिंह एसआई ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड एडीएम सूर्य नारायण ने की तथा सफल संचालन पूर्व लेखाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद राजन और संजीत कुमार ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय शासन पद्धति के जनक प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वजन व माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम के आयोजक इंजीनियर हंस कुमार ने प्रतिभा सम्मान समारोह में आए हुए अतिथियों का फूल मालाओं, पटका और मोमेंटो भेंट कर स्वागत सम्मान किया।
इस अवसर पर दसवीं और बारहवीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ शिक्षा जगत, स्वास्थ्य जगत, खेल जगत, उद्योग जगत और पत्रकारिता जगत से जुड़े महानुभावों को भी सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?