चकबंदी कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Jul 30, 2025 - 21:13
 0  25
चकबंदी कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक किया। 

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के संबंध में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी से जानकारी ली जिस पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी केलकर सिंह ने बताया कि जनपद में चकबंदी की प्रक्रिया में 47 गांव शामिल हैं जिसमें तहसील गौरीगंज के 11, मुसाफिरखाना के 26, अमेठी के 8 व तिलोई के 2 गांव शामिल हैं, जिनमें धारा 7 में 2 गांव, धारा 8 में 10 गांव, धारा 9 में 4 गांव, धारा 10 में 12 गांव, धारा 20 में 6 गांव, धारा 23 में 3 गांव, धारा 24 में 4 गांव, धारा 27 में 8 गांव तथा धारा 52 में 12 गांवों में कार्य चल रहा है जिसमें से मुसाफिरखाना तहसील के ढुड़ेहरी गांव में धारा 52 का प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है। शेष गांवों में कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि 4 गांव क्रमशः सराय खेमा, दौलतपुर लोनहट, सिंदुरवा व गूंगेमऊ में कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। 

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार करें साथ ही पुराने गांव जो चकबंदी में चल रहे हैं उनको शीघ्र कब्जा परिवर्तन  कर चकबंदी की प्रक्रिया को पूर्ण कराएं, किसी भी गांव में चकबंदी प्रक्रिया को रोका न जाए सभी गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि कब्जा परिवर्तन तथा चक सीमांकन के दौरान यदि कोई समस्या आती है तो संबंधित उपजिलाधिकारी व थानाध्यक्ष से संपर्क कर उसका निराकरण कराएं।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बैठक के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारियों को समय-समय पर कब्जा परिवर्तन संबंधी गांवों का भ्रमण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया की चकबंदी से संबंधित 5 वर्ष से अधिक पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए जिससे आम जनता को राहत दिलाई जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चकबंदी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही ना करें अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार कार्य करते हुए चकबंदी की प्रक्रिया को पूर्ण कराएं इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही ना बरती जाए। 

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल चतुर्वेदी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी केलकर सिंह सहित समस्त चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow