12 फरवरी को धूमधाम से बनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 648वीं जयंती

Feb 7, 2025 - 17:01
 0  19
12 फरवरी को धूमधाम से बनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 648वीं जयंती

मथुरा। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी करोड़ों दलितों व शोषितों के मसीहा बोधिसत्व संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 648वां जन्मदिवस 12 फरवरी को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा।

इस अवसर पर बोधिसत्व संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को पुष्पांजलि कार्यक्रम प्रातः सुबह 9ः00 बजे एवं प्रातः 10ः00 बजे शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो संत शिरोमणि गुरू रविदास आश्रम मसानी रोड़ से प्रारम्भ होकर डीग गेट, भरतपुर गेट, थाना कोतवाली, होली गेट, छाता बाजार, विश्राम घाट, स्वामीघाट, चौक बाजार, मंडी रामदास अर्जुनपुर होते हुए पुनः संत रविदास आश्रम मसानी पर समाप्त होगी।

कार्यक्रम में बलदेव विधायक पूनम प्रकाश सेवानिवृत्ति अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार भूकेश पूर्व जिला जज पीतम सिंह पूर्व जिला जज एसपी सिंह मोहन सिंह पूर्व श्रम आयुक्त चिरंजी लाल आर्य लेटर रक्षा मंत्रालय पूर्व आईएएस अधिकारी एसडीम ज्वालीराम भूकेश पूर्व डिप्टी कमांडेड बीएसएफ बंदन, रविदास शोभायात्रा अध्यक्ष 2025 योगेन्द्र सिंह, रविदास शोभायात्रा जिला सचिव लव कुमार और अंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शामिल होंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow