जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न

Nov 13, 2026 - 21:42
 0  18
जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न

हमीरपुर (संवाददाता)। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी हमीरपुर अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ), हमीरपुर की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, विधायक राठ मनीषा अनुरागी, राज्यसभा सांसद एवं लोकसभा सांसद के प्रतिनिधियों सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उत्तर प्रदेश जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (तृतीय संशोधन) नियमावली-2025 के प्रावधानों के अंतर्गत न्यास निधि के प्रभावी उपयोग, वार्षिक एवं पंचवर्षीय कार्ययोजना तथा जनपद के विभिन्न प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में कराए जाने वाले विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं प्राप्त विकास प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की धनराशि का उपयोग पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि न्यास निधि से खनन प्रभावित क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को विकास योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अलका शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरुण कुमार, उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, जिला खान अधिकारी विकास परमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow