शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Apr 24, 2026 - 21:58
 0  3
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

रेहराबाजार (बलरामपुर), संवाददाता। शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में रेहरा बाजार पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

पीड़िता द्वारा थाना रेहरा बाजार में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि ग्राम पूरे पश्चिमडीह पकड़ी भुवारी निवासी मो. कलीम पुत्र मो. नईम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 04/2026 धारा 69/108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।

प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. कलीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow