कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में ₹4 करोड़ 91 लाख 82 हजार की लागत से 6 सड़कों के निर्माण एवं लेपन कार्य को मिली स्वीकृति

Apr 2, 2026 - 21:45
 0  31
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में ₹4 करोड़ 91 लाख 82 हजार की लागत से 6 सड़कों के निर्माण एवं लेपन कार्य को मिली स्वीकृति

सिद्धार्थनगर, संवाददाता। त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में ₹4 करोड़ 91 लाख 82 हजार की लागत से 6 सड़कों के निर्माण एवं लेपन कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत साबित होगी। उन्होंने कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद दिया।

विधायक श्यामधनी राही ने बताया कि ब्लॉक लोटन में ग्राम ऐकडेगवा पीडब्ल्यूडी रोड से बरगदवा धरनिहवा प्राथमिक विद्यालय तक लेपन कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा तेतरी सोहास लोटन मार्ग पर ग्राम सभा करूआवल से टोला लोधडीह तक लेपन कार्य होगा। बनियाडीह चौराहा नेतवर से ऐकडेगवा पीडब्ल्यूडी रोड पर श्रीराम के घर से सियाराम के बाग तक सड़क का लेपन किया जाएगा।

इसी क्रम में सियराराम पुल से बंधा होते हुए छितरापार तक शून्य से लेपन कार्य कराया जाएगा। वहीं चुरिहारी कुआहाटा पिच सड़क से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए महुलानी गांव तक शून्य से लेपन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त लोटन ब्लॉक के तुरकौलिया से लोहरौली तक शून्य से लेपन कार्य भी स्वीकृत हुआ है।

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow