केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कपिलवस्तु स्तूप पर लाइट एण्ड साउण्ड शो का किया उद्घाटन

Aug 1, 2026 - 20:33
 0  6
केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कपिलवस्तु स्तूप पर लाइट एण्ड साउण्ड शो का किया उद्घाटन

सिद्धार्थनगर, संवाददाता। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कपिलवस्तु स्तूप पर लाइट एण्ड साउण्ड शो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रो0 कविता शाह, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह उपस्थित रहे।
 
केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गार्ड ऑफ आनर की सलामी ली। कपिलवस्तु स्तूप पर लाइट एण्ड साउण्ड शो विधिवत पूजन कर शिलापट का अनावरण कर उद्घाटन किया तथा भन्तेगणों से वार्ता किया। इसके साथ ही स्तूप की परिक्रमा किया। उन्होंने विपश्यना पार्क का भी उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्रासन कराया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा शिवपति इन्टर कालेज की छात्राओं द्वारा कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात काला नमक चावल तथा गौतम बुद्ध पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित किया गया। 

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मुझे अत्यन्त प्रसन्नता है कि आज सिद्धार्थनगर आने का अवसर मिला है। 2017 में प्रधानमंत्री ने मुझे अपने मंत्रिमण्डल में शामिल किया। सीएसआर के अन्तर्गत कम्पनियां अपने लाभ का 02 प्रतिशत देती है, जिससे विकास का कार्य कराया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नारी शक्ति का सम्मान कर रहे है। उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत सी योजनायें चलायी गयी है। स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत प्रधानमंत्री शौचालय का निर्माण कराकर गांवों को ओडीएफ किया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के अन्तर्गत 04 करोड़ आवास बने है तथा 2024 के बाद 03 करोड़ नये आवास बनाने का संकल्प लिया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं में लक्ष्य प्राप्त करने में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। 2014 में पूरे देश में सिर्फ 14 करोड़ गैस कनेक्शन थे। प्रधानमंत्री ने उज्जवला योजनान्तर्गत 12 करोड़ पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया है। पूरे में गैस और पेट्रोल की समस्या है हमारे देश में स्थिति सामान्य है तथा मूल्य में बढ़ोत्तरी नही किया गया है। सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी कम किया गया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने जो भी प्रोजेक्ट की मांग की है, उसे शीघ्र ही कार्य किया जायेगा। 

सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पूरे विश्व में तेल की समस्या थी लेकिन पेट्रोलयम मंत्री के नेतृत्व में हमारे देश में स्थिति सामान्य रही। प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए केन्द्रीय मंत्री हर घर को गैस पाइप लाइन से जोड़ने पर काम कर रहे है। गौतम बुद्ध ने पूरी दुनिया को शान्ति अंहिसा और करूणा का सन्देश दिया। खुदाई में मिले गौतम बुद्ध के अवशेष को वापन लाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है।
 
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि यह जनपद आंकाक्षी जनपद है। आज कपिलवस्स्तु स्तूप पर लाइट साउण्ड शोे तथा विपश्यना पार्क का उद्घाटन होने से जनपद के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। सांसद के प्रयास से जनपद में बहुत से काम हो रहे है। विश्व को शान्ति अंहिसा और करूण का सन्देश देने वाले गौतम बुद्ध ने अपने जीवन के शुरूआत के 29 वर्ष यही व्यतीत किया। 

जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौैर्या ने कहा कि आज कपिलवस्स्तु स्तूप पर लाइट साउण्ड शोे तथा विपश्यना पार्क का उद्घाटन किया गया है यह बहुत बड़ा काम है। जनपद के विकास के लिए बड़ा काम है।  

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि0 विक्रम सिंह, सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, पीडी0 अनिल कुमार, डीसीमनरेगा सन्दीप सिंह, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, भारी संख्या में जनसमूह व अन्य संबधित उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow