दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कस्बा सरीला में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Nov 7, 2026 - 21:04
 0  11
दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कस्बा सरीला में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हमीरपुर (संवाददाता)। दीपावली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जरिया पुलिस बल के साथ थाना जरिया क्षेत्रान्तर्गत कस्बा सरीला के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त/भ्रमण किया गया। 

इस दौरान अधिकारियों द्वारा बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। साथ ही त्योहार के दौरान बाजारों में होने वाली संभावित भीड़ एवं आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तत्पर रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सरीला, क्षेत्राधिकारी सरीला एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow