कुरारा में 24वें 17 दिवसीय धार्मिक महासाधना महोत्सव का विश्राम महाभंडारे के साथ हुआ

Sep 18, 2026 - 22:13
 0  1
कुरारा में 24वें 17 दिवसीय धार्मिक महासाधना महोत्सव का विश्राम महाभंडारे के साथ हुआ

कुरारा (हमीरपुर), संवाददाता। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ आदिशक्ति किशोरी भवन, निज निवास कुरारा में 24वां 17 दिवसीय महासाधना महोत्सव का विश्राम महाभंडारे के साथ भव्यता एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। माता वैष्णो देवी की अनुकम्पा से यह महोत्सव 01 सितंबर 2026 से शुरू हुआ था।

आयोजक शिवनारायण तिवारी ने बताया कि इस दौरान चौबीसवां शतचंडी एवं संगीतमय सुंदरकांड का पाठ, श्रीमद् देवी भागवत विख्यात कथा वाचिका तेजस्विनी तिवारी के द्वारा व रामलीला, आल्हा गायन, कवि सम्मेलन, ज्योतिष सम्मेलन, शिक्षक, बुजुर्ग, नारी, ज्योतिष विद्वत, कन्या, ब्राह्मण, स्वच्छता कर्मी सम्मान नित्य क्रमशः दिवस चला, जिसका भगवान विश्वकर्मा पूजा के साथ विशाल महा भंडारे के साथ भव्यता स्वरूप विश्राम हुआ। 

वही इस आयोजन में भव्य एवं दिव्य श्रीरामलीला का भी मंचन हुआ, जिसमें श्रीरामलीला के कलाकारों ने भक्तजनों का अपनी मनोहारी कला से खूब मनमोहा एवं पूरा नगर इस दिव्य आयोजन के दौरान भक्ति से शराबोर रहा।
 
कार्यक्रम के दौरान दूर-दूर से अतिथियों का भी इस दिव्य दरबार में आना जाना निरंतर बना रहा, जिसमें जिले के नेता एवं अधिकारीगण व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता एवं समाजसेवी अभिनव तिवारी, डॉ संजीव त्रिपाठी, रमन सिंह आजाद, महेश सिंह चौहान, सचिन सिंह, शुभम द्विवेदी, त्रिभुवन सिंह सम्मिलित रहे एवं आयोजकगण परिवार की अतिथियों ने इस कार्यक्रम की खूब सराहना की। महोत्सव का समापन 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजन एवं विशाल महा भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद चखा एवं कार्यक्रम आयोजक श्री तिवारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस भव्य कार्यक्रम में संगीता तिवारी, मार्तंड तिवारी एवं अन्य पारिवारिक जनों का अथक परिश्रम सम्मिलित रहा। वहीं तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद अगहन की पंचमी को सामूहिक विवाह भी सम्पन्न कराए जाते हैं और सभी को उस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित भी किया। आयोजक शिवनारायण तिवारी ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow