आधे-आधे घंटे पर बसों का संचालन निर्धारित स्थानों से कराया जायेगा - अनुनय झा

Apr 16, 2026 - 21:21
 0  7
आधे-आधे घंटे पर बसों का संचालन निर्धारित स्थानों से कराया जायेगा - अनुनय झा

हरदोई, संवाददाता। निजी बस स्वामियों एवं बस एसोसिएशन सदस्यों के साथ शहर के बाहर से निर्धारित बस अड्ड़ो के संचालन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी। 

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बस मालिकों द्वारा आधे-आधे घंटे पर बसों का संचालन निर्धारित स्थानों से कराया जायेगा और वैध परमिट वाली बसों का चलेगी। बैठक में जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिये कि समस्त मार्गाे पर चलने वाली बसों पर तत्काल क्यूआर कोड लगवाना सुनिश्चित करायें। बस मालिकों द्वारा ट्रान्सपोर्ट नगर बनाये जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही ट्रान्सपोर्ट नगर बनाने की व्यवस्था करायी जायेगी। उन्होंने बस संचालक सभी मार्गाें पर प्रत्येक दिन हर आधे घंटे पर चलने वाली बसों के नम्बर सहित सूची उपलब्ध करायें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि अवैध रूप से छोटे वाहनों में सवारियों को लेकर चलने वाले वाहन चालकों पर सख्ती की जायेगी और उन्हें नगर के अन्दर से नहीं चलने दिया जायेगा। 

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट सुनील कुमार त्रिवेदी, एआरटीओ, परिवहन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हरदोई, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व सीओ सिटी सहित बस स्वामी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow