मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक सम्पन्न

Aug 20, 2026 - 20:19
 0  2
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक सम्पन्न

हरदोई, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक दौरान जिले में सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण, अवस्थापना सुविधाओं के विकास, जनशक्ति की तैनाती एवं नवीन समितियों के गठन आदि की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सहकारी समितियों का क्रियान्वयन सुदृढ़ किया जाय। सहकारी समितियों में पारदर्शिता बरतते हुए सभी कार्य संचालित किए जाएं। सहकारी समितियों में स्थापित कराए गए सीसीटीवी कैमरे अनवरत रूप से संचालित रहें, यह भी सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक कृषि साख समितियों के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिले, इसके लिए नियमित निरीक्षण किए जाएं। 

बैठक में सहायक निबंधक (सहकारिता), जिला कृषि अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow