मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला आयुष समिति की बैठक
अमेठी, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी वीरभानु सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन में जिला आयुष समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सर्वप्रथम उपलब्ध धनराशि एवं व्यय धनराशि की समीक्षा की। इसके उपरांत उन्होंने निर्माणाधीन आयुष चिकित्सालयों, चिकित्सालयों के उच्चारण एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर की भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अब्दुल बारी ने जानकारी दी कि जनपद में वर्तमान समय में 18 आयुर्वेदिक चिकित्सालय, 9 यूनानी चिकित्सालय और 22 होम्योपैथी चिकित्सालय संचालित हैं। इसके अतिरिक्त 12 आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर संचालित हैं तथा 6 आयुष सेंटरों में हर्बल गार्डन की स्थापना की गई है, जहाँ नियमित रूप से योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास भी कराया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी आयुष चिकित्सालयों में मरीजों को मूलभूत सुविधाएँ एवं आवश्यक दवाएँ समय पर उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जिन चिकित्सालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें समिति के समक्ष प्रस्तुत कर शीघ्र हैंडओवर लेने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?