आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर बैठक हुई आयोजित

Oct 25, 2025 - 19:52
 0  41
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर बैठक हुई आयोजित

अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश के क्रम में शनिवार को उपजिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी, आईजीआरएस सात्विक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्राप्त शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित करना रहा। बैठक में उन जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को विशेष रूप से बुलाया गया, जिनके विभागों से अधिक संख्या में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुए थे। 

प्रभारी अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण संतोषजनक एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए ताकि आमजन का विश्वास शासन तंत्र पर बना रहे। 

बैठक के दौरान ई.डी.एम. अमित विश्वकर्मा द्वारा अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल की तकनीकी जानकारी एवं उपयोग विधि के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से शिकायतों की मॉनिटरिंग, ट्रैकिंग और समयबद्ध निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नवीनतम अपडेट्स लागू किए गए हैं।

प्रभारी अधिकारी ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए तथा फीडबैक रिपोर्ट की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण व्यवस्था शासन की प्राथमिकता में है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान परियोजना अधिकारी नेडा, अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सिंहपुर की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की गई। प्रभारी अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए खेद प्रकट किया और अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow