अवैध खनन और ओवर लोड बालू लदे ट्रकों के परिवहन का खेल धड़ल्ले से जारी

Oct 28, 2025 - 21:32
 0  61
अवैध खनन और ओवर लोड बालू लदे ट्रकों के परिवहन का खेल धड़ल्ले से जारी

सरीला (हमीरपुर)। जिले में खनन कार्य शुरु होते ही अवैध खनन व परिवहन का बड़ा कारोबार फिर शुरू हो गया है। खनन माफिया प्रशासन की आंखो में धूल झोंकते हुए सरकारी राजस्व को चूना लगा रहे हैं।  

खनन पट्टे से अवैध परिवहन करते हुए ताबड़तोड निकासी की जा रही है। य़ह सारा खेल प्रशासन के आशीर्वाद से फल फूल रहा है। अवैध खनन का साम्राज्य हमीरपुर की सरजमीं पर दिन रात चल रहा है, जिसमें रेत की तस्करी बालू माफिया कर रहे हैं। सिस्टम के सहारे माफिया य़ह काला कारोबार कर रहे हैं। 
आलम यह है कि सैकड़ांे की तादाद में सड़कों पर ओवरलोड मोरंग लदे ट्रक दौड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की खनिज निदेशक माला श्रीवास्तव के आदेशों का हमीरपुर में कोई असर नहीं दिख रहा है। 

मीडिया के कैमरे में कांटे से ओवरलोड ट्रको की निकासी की तस्वीरे सामने आ रही हैं। भारी भरकम मशीनों से खदान में अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। हमीरपुर के इच्छौरा जिटकिरी खण्ड संख्या 25/2 में चल रहे इस अवैध खनन पर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि उपजिलाधिकारी सरीला ने कहा है कि किसी भी सूरत में अवैध खनन सरीला क्षेत्र में नहीं होने दिया जाएगा यदि उनके पास शिकायत आती है तो वह स्वयं मौके पर जाकर खनन का निरीक्षण करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow