वकीलों ने की एसडीएम और पेशकार को हटाने की मांग

Mar 31, 2026 - 21:35
 0  21
वकीलों ने की एसडीएम और पेशकार को हटाने की मांग

मौदहा (हमीरपुर), संवाददाता। मौदहा तहसील के वकीलों ने नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जाहिर कर एसडीएम और उनके पेशकार को हटाने की मांग की है तथा न्यायिक कार्य न करने का फैसला किया है। 

वकीलों का कहना है कि बार एसोसिएशन मौदहा के सीनियर अधिवक्ता बरदानी प्रसाद सोमवार को एसडीएम के चेम्बर में उनके पेशकार पीयूष सक्सेना की शिकायत करने गये थे। जहां एसडीएम ने वकील के साथ अभद्र व अपमान जनक भाषा का प्रयोग किया गया है। इसकी जानकारी होने पर अधिवक्ता संघ के सैकड़ों अधिवक्ता एसडीएम से वार्ता करने पहुंचे।

वकीलों का आरोप है कि एसडीएम का व्यवहार व तानाशाही पूर्ण रवैया और अधिवक्ताओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर बार संघ के पदाधिकारी व अधिवक्ताओं ने तत्काल आपात मीटिंग कर एसडीएम करण वीर सिंह व उनके पेशकार पीयूष सक्सेना के स्थानांतरण की मांग की है। 

इस मौके पर बार अध्यक्ष शिवलाल पाल, महामंत्री विवेक दीक्षित सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow