भाजपा जिलाध्यक्ष ने रोके मौरंग के अवैध परिवहन के ट्रक

Mar 31, 2026 - 21:36
 0  16
भाजपा जिलाध्यक्ष ने रोके मौरंग के अवैध परिवहन के ट्रक

हमीरपुर, संवाददाता। बिवार जलालपुर मार्ग पर रात मौरंग के अवैध परिवहन की सूचना पर भाजपा की जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंची।

उन्होंने भारी वाहनों को रुकवाकर उनके प्रपत्रों की जानकारी ली। कुछ वाहनों के बिना वैध प्रपत्र पाए जाने की सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद जांच के लिए अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लदे 15 वाहनों की जांच कराई। इसमें पांच वाहनों के पास आवश्यक प्रपत्र नहीं पाए गए। जांच के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

इस संबंध में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष ने फोन से अवैध परिवहन की सूचना दी। उन्होंने तत्काल मौदहा के उपजिलाधिकारी  करणवीर सिंह को मौके पर भेजा और नियमानुसार जांच कर कार्यवाही की जा रही है। 

इस संबंध में जिलाध्यक्ष से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow